त्वचा की देखभाल (Skin Care) के उपाय हम हर मौसम में तलाशते हैं. अब जबकि मौसम बदल रहा है और गर्मियां दस्तखद दे चुकी हैं. त्वचा की देखभाल कैसे करें, घरेलू उपाय (Home Remedies In Hindi)? मखमली त्वचा के राज क्या हैं? 35 के बाद चेहरे की देखभाल कैसे करें? तैलीय त्वचा की देखभाल के उपाय? रूखी त्वचा (Dry Skin) के लिए क्रीम कौन सी इस्तेमाल करें? तो यह दुविधा झेलने वाले आप अकेले नहीं. ऐसे बहुत से लोग हैं जो अक्सर स्किन केयर टिप्स, स्किन केयर रूटीन (Skin Care Routine), स्किन केयर टिप्स इन समर (Skin Care Tips in Summer) से जुड़े सवाल करते हैं. लेकिन इन सबसे जवाब मिलना और उन जवाबों का असर होना न होना देखने वाली बात हो जाती है. बदलते मौसम के साथ ही धूप की तपिश ने लोगों को जलाना शुरू कर दिया है. जिसका असर हमारी स्किन पर पड़ता नजर आने भी लगा है. गर्मियों का मौसम आपकी त्वचा को ड्राई कर देता है. जब आपकी त्वचा बदलती हुई जलवायु के अनुरूप अपने को ढाल रही होती है, तब मौसमी बदलाव के अनुकूल होना इसके लिए मुश्किल हो जाता है. बदलते मौसम में जरूरी है कि आप स्किन को अच्छे क्लीनसर और मॉइस्चराइजर से सुरक्षित करें. शरीर के अन्य हिस्सों के मुकाबले चेहरे की त्वचा के ऊतक ज्यादा नाजुक होते हैं, इसीलिए इन्हें अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है.
त्वचा की देखभाल (Twacha Ki Dekhbhal in Hindi),स्किन केयर (Skin Care in Hindi):अपनी त्वचा की देखभाल करना हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारे शरीर की ऊपरी और सबसे नाजुक परतों में से एक है, जिससे हमारी शरीर की सुंदरता भी जुड़ी हुई है। स्किन की देखभाल की बात आने पर सबसे पहले हमें इस बारे में जानना होगा कि ऐसे कौन से रोग हैं, जो कि हमारे स्किन को प्रभावित (त्वचा रोगों की सूची) करते हैं। इसके बाद बात आती है स्किन के प्रकारों (Types of Skin)की, स्किन केयर रूटीन (best skin care routine in hindi) की और फिर त्वचा के लिए कुछ घरेलू नुस्खों (home remedies for glowing skin in hindi) की जिसकी मदद से आप छोटे-मोटे स्किन से जुड़ी परेशानियों को ठीक कर सकते हैं।
त्वचा की देखभाल के उपाय हम हर मौसम में तलाशते हैं. अब जबकि मौसम बदल रहा है और गर्मियां दस्तखद दे चुकी हैं. त्वचा की देखभाल कैसे करें, घरेलू उपाय? मखमली त्वचा के राज क्या हैं? 35 के बाद चेहरे की देखभाल कैसे करें? तैलीय त्वचा की देखभाल के उपाय? रूखी त्वचा के लिए क्रीम कौन सी इस्तेमाल करें? तो यह दुविधा झेलने वाले आप अकेले नहीं. ऐसे बहुत से लोग हैं जो अक्सर स्किन केयर टिप्स, स्किन केयर रूटीन, स्किन केयर टिप्स इन समर से जुड़े सवाल करते हैं. लेकिन इन सबसे जवाब मिलना और उन जवाबों का असर होना न होना देखने वाली बात हो जाती है.
Home remedies to get glowing skin in summer: बदलते मौसम में ज्यादातर लोग इसी तरह से त्वचा को लेकर परेशान होते हैं. हम सभी को दिन में कुछ ऐसा महसूस होता है कि हमारी त्वचा ख़राब हो रही है. लेकिन आप अपने आहार में अच्छे बदलाव कर अपनी त्वचा को लेकर उठे इन सभी सवालों का जवाब पा सकते हैं. बहुत अधिक खाने, या अनियमित समय अंतराल पर, हाइड्रेटेड नहीं रहना कुछ बुरी आदतें हैं जो आपकी त्वचा पर एक प्रभावित कर सकती हैं. एक अच्छी डाइट चमकदार त्वचा के लिए बहुत जरूरी होती है. गर्मी के मौसम में त्वचा की देखभाल कैसे करें? अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो हम आपको बताते हैं इसका जवाब. अगर आप दागदार और धब्बेदार है त्वचा से परेशान हैं तो इसके लिए भी हमारे पास हैं कुछ घरेलू नुस्खे -
1.ऑयली स्किन:चेहरे पर टिशू पेपर लगाएं. फेशियल टिशू पर धब्बे नजर आए तो मान लीजिए आपकी त्वचा तेलीय है. चेहरा पोछते ही पेपर पर माथा-गाल-नाक (टी-जोन) की जगह पर तेल के धब्बे नजर आते हैं. हालांकि ऐसी त्वचा में झुर्रियों या एजिंग की समस्या तो नहीं होती, लेकिन पिंपल और एक्ने की परेशानी से दो चार होना पड़ता है.
2. ड्राई स्किन:चेहरे पर टिशू पेपर लगाएं. अगर टिशू पेपर पर कोई धब्बा न दिखा हो, लेकिन त्वचा खिंची खिंची सी महसूस हो और चेहरे पर कोई ग्लो न नजर आए तो इसका मतलब आपकी त्वचा ड्राई है. रूखी त्वचा में झुर्रियों और एजिंग का खतरा सबसे ज्यादा होता है.
3.कॉम्बिनेशन स्किन: ऐसी त्वचा जिनका कुछ हिस्सा रूखा और कुछ तैलीय होता है, उन्हें कॉम्बिनेशन स्किन टाइप की कैटेरगरी में रखा जाता है. चेहरे को टिश्यू पेपर से पोंछने पर माथा और नाक की जगह पर तो तेल के धब्बे नजर आते हैं, लेकिन गाल ड्राई होते हैं.
4.नॉर्मल स्किन: चेहरे पर टिशू पेपर लगाएं. अगर टिशू पेपर पर कोई धब्बा नजर नहीं आया और आपका चेहरा साफ और मुलायम नजर आ रहा है, तो इसका मतलब आपकी त्वचा सामन्य है. ऐसी त्वचा को न तो ज्यादा ब्यूटी ट्रीटमेंट की जरूरत है, न ही त्वचा संबंधी समस्या होती है.
5.सेंसिटिव स्किन: जिस रूखी त्वचा में जलन और खुजली की समस्या महज छूनेभर से हो जाती है, उन्हें सेंसिटिव यानी संवेदनशील त्वचा की कैटेगरी में रखा जाता है. ऐसी त्वचा के लिए सोच समझकर और विशेषज्ञों की राय लेकर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स लेने चाहिए.
आपकी स्किन का टाइप या टेक्सचर कुछ भी हो उसकी सफाई या क्लींजिंग की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। अगर आप बिना साफ की हुई स्किन को गौर से देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें कितनी गंदगी भरी रहती है और इसे किस तरह से सफाई की जरूरत होती है। क्लींजिंग के पहले स्किन में धूल, पसीना, ऑयल डिपॉजिट, बचे हुए मेकअप के कण, पोल्यूटेंट्स आदि बहुत कुछ होता है और ये सभी स्किन की समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। ये न सिर्फ स्किन का नेचुरल बैलेंस खराब करते हैं बल्कि ये दाने और अन्य समस्याओं के कारण बन जाते हैं। अगर स्किन में ये सब मौजूद रहेगा तो स्किन अपने नेचुरल फंक्शन को ठीक से नहीं कर पाएगी।
भले ही स्किन नॉर्मल हो, ऑयली हो या फिर ड्राई हो स्किन को रात में साफ करना जरूरी होता है। साथ ही साथ सुबह उठते से ही मुंह धोना भी जरूरी होता है। मेकअप, मिट्टी, पॉल्यूशन के कण आदि रात में सोने से पहले स्किन से हट जाने चाहिए क्योंकि यही तरीका स्किन सेल्स को रिपेयर करने के लिए मददगार साबित हो सकता है।
नॉर्मल से लेकर ड्राई स्किन वालों को साबुन से बचना चाहिए। इसकी जगह आप कोई अच्छा क्लींजिंग जेल, क्रीम या फिर क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं जो स्किन को हाइड्रेट भी रखे, सॉफ्ट भी रखे और ल्यूब्रिकेशन भी पैदा करे। क्लींजर को लगाने के बाद चेहरे को धो दें और नम कॉटन से पोंछ लें। ऐसा करने से आपकी स्किन में मॉइश्चर लॉक हो जाएगा। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है और डिहाइड्रेट रहती है तो हो सकता है कि उसमें रफ, लाल, फ्लेकी पैच पड़ते हों और ऐसे मामले में आपको साबुन बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
अगर आपकी स्किन नॉर्मल से ऑयली या फिर कॉम्बिनेशन है तो फेस वॉश का इस्तेमाल करें और उसके बाद कोई क्लींजिंग लोशन या क्लींजिंग मिल्क लगाएं। फेस वॉश चेहरे पर साबुन की तरह ही लगाएं और फिर पानी से धो लें। आप स्किन के हिसाब से ही फेस वॉश सिलेक्ट कर सकते हैं। ऑयली स्किन वालों के लिए इंग्रीडिएंट्स नीम, तुलसी आदि होने चाहिए जो पिंपल्स से बचा सकें।
अगर आपकी प्रॉब्लम वाली स्किन है जिसमें स्पॉट्स, पिंपल्स आदि हो रहे हैं तो किसी मेडिकेटेड क्लींजर या साबुन का इस्तेमाल करें। ये न सिर्फ आपके चेहरे से ऑयल को कम करेंगे बल्कि ये आपकी स्किन को फ्रेश फीलिंग भी देंगे।
अगर आपकी स्किन में बहुत ज्यादा ब्लैकहेड्स आदि रहते हैं तो उसके लिए ग्रेनी टेक्सचर वाले क्लींजिंग जेल और फेशियल स्क्रब अच्छे साबित होते हैं। ये ऑयली स्किन वालों के लिए काफी अच्छे हैं और गंदगी भरे हुए पोर्स को साफ करते हैं। ये स्क्रब ब्लैकहेड्स आदि की समस्या के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। पर अगर आपके चेहरे पर पिंपल, एक्ने या रैशेज हो रहे हैं तो इनसे दूर रहने की कोशिश करें।
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप मिल्क बेस्ड क्लींजर बना सकती हैं। इसके लिए एक दूध के कप में पांच बूंद किसी भी वेजिटेबल ऑयल की डालें। ये तिल का तेल, ऑलिव ऑयल, सरसों का तेल कुछ भी हो सकता है। इसके साथ ही आप इसे एक बॉटल में डालकर अच्छे से शेक करें और फिर कॉटन की मदद से इसे अप्लाई करें। इसे थोड़ी देर चेहरे पर रखें और फिर चेहरा धो लें। बचा हुआ मिक्सचर आप फ्रिज में रखें और ध्यान रखें कि इसे 4 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लिया जाए। सभी DIY ब्यूटी रेमेडीज इससे ज्यादा नहीं रखनी चाहिए।
ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों के लिए ये जरूरी होता है कि वो अपने चेहरे को किसी ऐसे इंग्रीडिएंट से साफ करें जिससे स्किन के पोर्स साफ करें। आप नींबू का रस इस्तेमाल करें। एक चम्मच खीरे का रस, एक चम्मच ठंडा दूध और 1/4 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इन्हें मिलाकर कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और फिर 15 मिनट बाद आसानी से धो लें। इसके साथ ही किसी लाइट मॉइस्चराइजर से स्किन को मॉइस्चराइज करें।
अगर आपको स्किन में स्क्रब करना है तो एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें, इसमें थोड़ा सा नींबू के छिलकों का पाउडर मिलाएं। एक चम्मच ओट्स और एक छोटा चम्मच पिसे हुए बादाम मिलाएं। इसमें 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं और इस स्क्रब में अगर आपको बहुत ज्यादा सूखापन लग रहा है तो थोड़ा सा गुलाब जल और मिलाया जा सकता है। इसे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे रब करें। इसे पानी से साफ कर लें। ड्राई स्किन वालों को स्क्रब का इस्तेमाल सिर्फ हफ्ते में एक बार करना चाहिए और ऑयली स्किन वाले इसे दो-तीन बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको कोई क्लींजिंग इंग्रीडिएंट चाहिए तो पपीता काफी अच्छा क्लींजर साबित हो सकता है जिसमें कई एंजाइम होते हैं। इसका पल्प स्किन पर लगाया जा सकता है और फिर आधे घंटे बाद इसे धोया जा सकता है। ये डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बहुत फायदेमंद है और साथ ही साथ ये स्किन को रिपेयर भी करता है।
स्किन की क्लींजिंग के लिए इंग्रीडिएंट्स जैसे बेसन, हल्दी, दही, दूध आदि काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये इंग्रीडिएंट्स एक साथ मिक्स कर चेहरे और शरीर में लगाए जा सकते हैं। इसी के साथ, इन्हें 10-15 मिनट छोड़कर फिर धो लें। ये रेगुलर इस्तेमाल किए जाने चाहिए जो स्किन को लाइट करने के साथ-साथ स्किन की सफाई भी अच्छे से करते हैं।
How To Maintain PH Level Of Skin: गर्मियों के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है. इसके लिए आप घर पर मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाकर लगा सकती हैं. आइये जानें इसकी विधि के बारे में जिसे लगाने से आपकी स्किन डीप नरिश हो जाएगी.
How To Maintain PH Level Of Skin: मुल्तानी मिट्टी को पुराने समय से ही स्किन केयर में शामिल किया जाता रहा है. इससे आपकी स्किन को चिकना और चमकदार बनाने में मदद मिलती है. इसके साथ ही इससे आपकी डेड स्किन भी आसानी से रिमूव हो जाती है जिससे आपकी रंगत में भी सुधार होता है. इसलिए आज हम आपके लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने की विधि लेकर आए हैं. अगर आप मुल्तानी मिट्टी में बादाम और कच्चा दूध मिलाकर लगाते हैं तो इससे आपकी स्किन डीप नरिश होती है जिससे आपकी रूखी और बेजार त्वचा में जान भर जाती है, तो चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी फेस पैक लगाने के फायदे..
इसके लिए आपको चाहिए पिसा हुआ बादाम एक बड़ा चम्मच, कच्चा दूध एक बड़ा चम्मच, मुल्तानी मिट्टी एक छोटा कप. मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सर जार लें. फिर आप इसमें बादाम और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छी तरह पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें. इसके बाद आप इसमें बचा हुआ दूध और मुल्तानी मिट्टी डालें. फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब आपका ड्राय स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक बनकर तैयार हो चुका है.
मुल्तानी मिट्टी फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को धोकर पोंछ लें. फिर आप तैयार फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें. इसके बाद आप इसको लगाकर करीब 10 मिनट तक सुखा लें. फिर आप आखिर में साधारण पानी से फेस वॉश कर लें. इसके बाद आप चेहरे पर कोई क्रीम या लोशन लगाना न भूलें.
स्किन केयर टिप्स में सबसे जरूरी यह बात है कि आप अपने आहार में विटामिन सी को शामिल करें. यह आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट होता है, तो आपकी त्वचा को झाईयों से बचाएगा और एंटी एजिंग साबित होगा. इसके अलावा विटामिन सी कॉलोजिन बनाने में भी मददगार है, जोकि तनाव को कम करने में मददगार होता है. विटामिन सी के लिए आप ऑरेंज पील, नींबू का रस, स्टॉबेरीज या ब्लूबेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह सभी विटामिन सी के अच्छे स्रोत होते हैं. आप इन्हें मिलकार अच्छे नेचुरल फेसपैक तैयार कर सकते हैं.
त्वचा को नमी देना बहुत जरूरी है. इसके लिए आप ब्लैक टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, इतना ही नहीं यह एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध होती हैं जैसे पॉलीफेनोल. इसके साथ ही इसमें सोडियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी कम होती है. इनके अलावा, यह शरीर को हाइड्रेट करती है और स्किन को मॉइस्चराइज और बेहतर बनाती है.
Home Remedies For Flawless Skin: यह सबसे अहम बात है. बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल करना जरूरी है. अगर आपकी डाइट संतुलित है और आप पोषण से भरपूर आहार ले रहे हैं तो इसका प्रभाव आपकी त्वचा पर भी दिखता है. अपने आहार में प्रोटीन को शामिल करें. ताजा फल आहार में होने से आप त्वचा में नई जान डाल सकते हैं.
4. कुछ गांठ ताजा हल्दी, बड़ी चम्मच मलाई, कुछ बूंदें गुलाबजल लें. अब हल्दी को काट कर सिल कर पीस लें. इसमें मलाई और गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर कुछ दिन तक हर रोजाना लगाने से त्वचा साफ-सुथरी और बेदाग बनेगी.
5. इसके अलावा एक बड़ा चम्मच नीम की सूखी पत्तियां, दो बड़ा चम्मच जौ का आटा, दो बड़ा चम्मच चने का आटा, दो बड़ा चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर, आधा चम्मच शहद, कुछ बूंद नीबू का रस मिलाकर लेप तैयार करें और चेहरे पर लगाने से भी दाग-धब्बे कम होते हैं.
6. गर्मियों में धूप और पसीना, बारिश में चिपचिपापन हर किसी की त्वचा को रुखा या काला कर देता है. लेकिन, अगर आप रोज़ अपनी त्वचा को सही ढंग से साफ करने का प्रयत्न करें, तो इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है. अब आप सोच रहे होंगे कि कैसे? तो आपको बता दें कि ऐसे वक़्त में आप रसोई घर में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर त्वचा को निख़ार सकते हैं. जहां आप चुटकियों में खुद के लिए स्क्रब तैयार कर सकते हैं. ओटमील के चूरे में थोड़ा-सा दूध मिलाएं. पेस्ट तैयार कर लें. त्वचा पर लगाकर सूखी उंगलियों से दो से तीन मिनट तक मसाज करें. 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें. पानी से धो लें.
7. ड्राई स्किन को बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं होती. त्वचा को साफ और मॉश्चराइज करने के लिए शहद बेस्ट ऑप्शन है. कुटे हुए बादाम और शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें और चेहरे पर पांच से सात मिनट के लिए लगाकर साफ कर लें. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप एक छोटे चम्मच दूध में पांच बूंदे कैमोमाइल तेल डालकर चेहरे पर लगा सकते हैं.