बैड हेयर डे तो आपने सुना ही होगा न! जिस दिन हमें कहीं बाहर जाना होता है और हमारे बाल अपने असली रूप में नहीं होते, यानी खराब दिखते हैं तो इसे आम भाषा में बैड हेयर डे कहा जाता है। कभी आपने सोचा है कि ये बैड हेयर डे आखिर होता ही क्यों है? क्यों न चाहते हुए भी हमारे बाल अमूमन खराब दिखते हैं, उसमें वह बाउंस और फ्लेक्सिबिलिटी नहीं आती है जो अक्सर टीवी के विज्ञापनों में दिखाई जाती है। सच कहा जाए तो विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले कुछ हेयर केयर प्रोडक्ट ही असल में सही होते हैं। लेकिन हम अपने बालों का सही ध्यान रखने के लिए घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं जो न सिर्फ़ आपके बालों को चमक देते हैं बल्कि इन्हें स्वस्थ भी रखते हैं।
बालों की देखभाल के लिए आपको किसी ब्यूटी पार्लर में जाने की ज़रूरत नहीं है, आपके घर में बल्कि आपके किचन में कई ऐसी कमाल की चीजें हैं जिनका इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा हैं। खास तो यह है कि इनमें कोई केमिकल भी नहीं होता जो अमूमन सबके बालों को सूट कर जाता है।
नारियल तेल बालों को पोषण देता है और जब इसे नींबू के जूस के साथ मिलाया जाता है तो यह डैंड्रफ का रामबाण इलाज सिद्ध हो सकता है। यह एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जो दादी- नानी के समय से चला आ रहा है। इससे बालों की कंडीशनिंगहै। भी होती है। आप चाहें तो नारियल तेल की जगह ओलिव ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। यह भी बालों पर कमाल तरीके से काम करता है और आपके बालों को भरपूर पोषण प्रदान करने के साथ ही रुसी को भी जड़ से खत्म करता है।
सबसे पहले 2 चम्मच नारियल तेल/ ओलिव ऑयल लें और इसे 2 चम्मच नींबू के जूस के साथ मिला लें। अब हौले- हौले हल्के हाथ से इसे अपने बाल और स्कल्प पर मालिश करें। मालिश करने के बाद लगभग 20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर शैम्पू से बाल धो लें। इसका नियमित इस्तेमाल आपके बालों से रुसी को फटाफट भगायेगा और आपके बालों को चमक के साथ ही इसे वॉल्यूम भी देता है। आप चाहें तो शैम्पू के बाद नींबू के जूस को यूं ही बालों पर लगा सकती हैं और तौलिए से बाल सूखा लें, यह बेजान बालों के लिए बहुत बढ़िया थेरेपी है।
बालों में दही लगाने से रुसी भी खत्म होती है और यह बालों को हाइड्रेशन भी देता है। बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और बालों को मुलायम एवं चमकदार भी बनाता है।
अपने बालों के साथ स्कल्प पर थोड़ी दही लगाएं। ध्यान दें कि दही बराबर मात्रा में पूरे बालों और स्कल्प पर सही तरीके से लगे। इसे करीब 1 घंटे के लिए लगे रहने और सूखने दें। इसके बाद शैम्पू से धो लें। यह बालों को हाइड्रेशन प्रदान करता है। बालों के विकास के लिए दही में अंडा और मेयोनीज़ मिलाकार लगाएं। और यदि आपको मुलायम एवं चमकदार बाल चाहिए तो दही के साथ शहद बराबर मात्रा में मिलाएं और बालों पर लगाएं। रुखे बालों के लिए यह रामबाण इलाज है।
हम में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि कमल का फूल कमाल का है। यह बालों के लिए बेहतरीन कंडीशनर है, जो बालों को पोषण प्रदान करने के साथ ही इसे मुलायम भी रखता है।
कमल के फूल घर ले आएं और इसकी पंखुड़ियों को तोड़ लें। इसे मिक्सर में पीस लें और इस मिश्रण को बालों पर लगाएं। कुछ देर बालों पर इस मिश्रण को लगे रहने दें और फिर सादे पानी से बाल धो लें। यह एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जो आपके बालों पर जादुई असर करती है और आपके बालों को स्वस्थ रखती है।
आपने अब तक स्किन एक्सफोलिएटर के बारे में ही सुना होगा लेकिन बाजार में हेयर एक्सफोलिएटर [2] भी उपलब्ध है, जिसके इस्तेमाल से बालों की डेड स्किन आसानी से निकल जाती है और आपके बाल स्वस्थ हो जाते हैं। इससे डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है और बालों के साथ स्कल्प भी हेल्दी रहता है।
नीलगिरी का तेल न सिर्फ़ स्किन के लिए बल्कि बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें एंटी- बैक्टीरियल गुण होते हैं जो किसी भी तरह के संक्रमण को दूर करके बालों को चमक प्रदान करते हैं। यही नहीं, यदि आपके बाल झड़ते हैं तो भी नीलगिरी का तेल उसे कम करने और धीरे-धीरे उसे खत्म करने में आपकी मदद करेगा।
चूंकि एसेंशियल ऑयल गाढ़े होते हैं, तो इसलिए आपको नीलगिरी तेल में कोई और तेल मिलाकर ही अपने बालों पर लगाना चाहिए। आप अपने बालों में चमक लाने और झड़ने से बचाने के लिए नीलगिरी तेल को ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। यह स्कल्प के रोमछिद्रों (पोर्स) को खोलता है और जड़ों को पोषण प्रदान करता है। बाल घने भी होते हैं।
डैंड्रफ का इलाज चाहिए तो नीम इसके लिए 100 फीसद सही तौर पर काम करता है। आप चाहें तो नीम के तेल से सिर पर मालिश कर सकते हैं, यह बालों और स्कल्प पर जमे डैंड्रफ को दूर भगाकर उसका खात्मा करता है। इसकी कुछ बूंदें ही कमाल कर जाती हैं।
आप चाहें तो इसे सीधे भी अपने बालों और स्कल्प पर लगा सकती हैं। शैम्पू करने से कुछ घंटे पहले इसे बालों पर लगाएं और फिर धो लें। यह आपके स्कल्प से खुजली का भी खात्मा करेगा।
बालों की देखभाल के लिए हम तमाम तरह के प्रोडक्ट्स आजमाते हैं, घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी अपनी डाइट के बारे में सोचा है? यह सोचा है कि हमारे खाने- पीने का असर हमारे बालों पर भी पड़ता है? यदि आपका जवाब ना है तो यह जान लीजिए कि हमारा खान- पान भी हमारे बालों पर असर करता है। यदि आपका जवाब हां है लेकिन फिर भी आप अपने बालों को ध्यान में रखते हुए सही डाइट नहीं लेते हैं तो आज से ही लेना शुरू कर दीजिए।
तैलीय बाल वाले अपने बालों को ठीक करने के लिए या तो बार- बार अपने बालों में शैम्पू करते हैं या फिर अपने बालों को चोटी में छिपाते हैं। जबकि सच तो यह है कि कुछ खास चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके आप तैलीय बालों से काफ़ी हद तक छुटकारा पा सकती हैं।
1.विटामिन बी और ई: विटामिन बी और ई हमारे बालों के लिए बेहद ज़रूरी है। ये न सिर्फ़ हमारे बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाते हैं बल्कि निकलने वाले अतिरिक्त तेल को नियमित भी करते है। इससे आपके बाल बेहतर दिखने लगते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, सूरजमुखी के बीज, मेवे आदि में विटामिन बी और ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। यदि आप नॉन- वेजेटेरियन हैं तो फिश और चिकन भी खा सकते हैं।
2.ज़िंक : इसके साथ ही हमारे शरीर को ज़िंक भी चाहिए होता है। यदि आप ज़िंक युक्त भोजन को अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपके शरीर के अतिरिक्त तेल से लड़ता है। ओट्स, शेलफिश और अण्डों में ज़िंक होता है जिनका सेवन आप आसानी से कर सकते हैं।
3.फैट्स :तैलीय बाल होने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप फैट्स खाना ही छोड़ दें। हमारे शरीर के लिए फैट्स भी उतने ही ज़रूरी हैं जितने अन्य। हां, आप सैच्युरेटेड और ट्रांस फाइट को रेग्युलेट ज़रूर कर सकते हैं। मार्जरीन, बटर और एनिमल फैट्स ट्रांस फैट्स होते हैं जो कमरे के तापमान पर जमा हो जाते हैं, इन्हें इस तरह से पहचाना जा सकता है। इनकी जगह पर आप “गुड” फैट्स जैसे मेवे, वेजीटेबल ऑयल और कुछ तरह की फिश खा सकते हैं।
i.आयरन : हेयर फ़ॉलिकल्स के विकास को बढ़ावा देता है आयरन। इसलिए यदि आपके बाल बाल रुखे हैं तो जाहिर सी बात है कि टूटते भी होंगे। ऐसे में, आयरन आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है। पालक, खजूर, करी पत्ता और अनार में आयरन की मात्रा पाई जाती है, इन्हें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
ii.विटामिन डी : हाल के शोध बताते हैं कि विटामिन डी बालों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मशरूम में यह प्राकृतिक तौर पर मौजूद होता है। इसके अलावा, आप दूध, सोय दूध और दही का सेवन करके विटामिन डी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। वरना केमिस्ट शॉप पर विटामिन डी के सप्लीमेंट्स आते हैं, जिन्हें आप ले सकते हैं।
iii.ओमेगा 3 : यदि आपको अपने रुखे बालों को मुलायम बनाना है तो आज से ही ओमेगा 3 लेना शुरू कर दीजिए। फैटी फिश जैसे सालमन, मैकेरल [4] और सार्डिन में ओमेगा 3 प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियों, चिया, अखरोट भी ओमेगा 3 के बेहतरीन स्रोत हैं।
iv.बायोटिन : बायोटिन को आम भाषा में विटामिन बी 8 भी कहा जाता है। बालों और नाखूनों की मजबूती के लिए इसके सेवन की सलाह दी जाती है। बायोटिन की कमी से बालों का झाड़ना शुरू हो जाता है। अंडे, दूध, सोय, हेज़लनट्स, मशरूम जैसे में बायोटिन होता है, इसलिए इनका सेवन ज़रूरी है।
बालों की देखभाल के लिए कुछ अन्य टिप्स भी हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ, चमकदार, मजबूत और रुसी रहित रख सकते हैं।
तेल मालिश एक ऐसी जादुई चीज है, जिसे करना आसान है। यह बालों और स्कल्प में ब्लड सर्कुलेशन [5] को बढ़ावा देता है और बाल मजबूत बनते हैं। आप चाहें तो नारियल तेल, सरसों तेल, जैतून, बादाम या अरंडी के तेल से बालों और स्कल्प पर मालिश कर सकते हैं।
हेयर सीरम आपके बेजान रुखे बालों में जान डालता है और बाल चमक उठते हैं। उलझे बाल आसानी से सुलझ जाते हैं और बालों का टूटना कम होता है। यह बाहरी प्रदूषण से भी हमारे बालों को सुरक्षित रखता है।
प्रदूषण बालों के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है, इसकी वजह से बाल झड़ने लगते हैं, रुखे बेजान हो जाते हैं और इनकी चमक भी गायब हो जाती है। स्कल्प में संक्रमण, खुजली, रुसी की वजह भी हो सकते हैं।
नियमित तौर पर बालों की ट्रिमिंग ज़रूरी है, इससे दोमुंहे बाल ठीक होते हैं और बालों का टूटना भी कम होता है।
गर्म पानी बालों के जड़ों को कमजोर करता है और उन्हें टूटने के लिए उकसाता है। बालों की नमी भी खो जाती है और बाल बेजान हो जाते हैं। इसलिए बाल हमेशा सामान्य पानी या हल्केगुन्गुने पानी से ही धोना सही रहता है।
कई लोगों की सोच रहती है कि रोजाना बाल धोने से बाल सही रहते हैं जबकि सच तो यह है रोजाना बाल धोने से बालों का प्राकृतिक तेल कम होता जाता है और बालों की नमी खो जाती है। बाल बेजान हो जाते हैं और चमक गायब हो जाती है। इसलिए हफ़्ते में दो बार से ज्यादा बाल धोने से बचें।
घर से बाहर निकलते ही आपके बालों को सूरज की तेज किरणों, प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। यह आपके बालों पर विपरीत असर डालता है, इसलिए घर से बाहर निकलते समय अपने बालों को किसी सूती कपड़े या कैप से ढक लिया करें।
आपके बाल बेहद नाजुक हैं, इन पर तरह- तरह के प्रयोग करने से बचें। इन दिनों बाजार में कई केमिकल युक्त प्रोडक्ट उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल बालों की कोमलता पर विपरीत प्रभाव डालकर उन्हें कमजोर कर सकता है। इनके प्रयोग से बचें।