नाखून की देखभाल

नाखूनों को स्वस्थ कैसे बनाएं -Tips for healthy nails


1. अपने नाखूनों को मॉइस्चराइज करें (Use Moisturizer)

मॉइस्चराइजिंग स्वस्थ नाखूनों के लिए बेहद जरूरी है। जबकि सूखे, भंगुर नाखून कई कारकों का परिणाम हो सकते हैं इसलिए नाखूनों में नमी की कमी न होने दें। हैंड लोशन लगाते समय अपने नाखूनों को थोड़ा अतिरिक्त ध्यान दें। इसके लिए नाखूनों में क्रीम या सीरम लगाएं या नारियल तेल लगाएं।दिन के दौरान हमारे नाखूनों की नमी बहुत कम हो जाती है, जबकि हम रेगुलर कामों में व्यस्त रहते हैं. सर्दियों में भी ऐसा ज्यादा होता है. जब तापमान गिरता है, तो हवा का रूखापन, त्वचा की तरह ही नाखूनों को भी रूखा बना देता है. नमी की कमी से नाखून कमज़ोर हो जाते हैं. इससे बचने के लिए नियमित रूप से अपने नाखूनों को नारियल के तेल या बादाम के तेल से मॉइस्चराइज करें.

2. क्यूटिकल्स की केयर करें (Tame Your Cuticles)

क्यूटिकल्स को काटने और समय-समय पर सफाई करने इन्हें इंफेक्शन से बचा जा सकता है। अगर आपके क्यूटिकल सूख जाते हैं या घायल हो जाते हैं, तो यह नाखून छिल सकता है और इससे ब्लीडिंग हो सकती है। इसलिए क्यूटिकल्स की सफाई का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप क्यूटिकल्स की समय-समय पर सफाई करें।अपने नाखूनों को साफ करने और काटने के दौरान हम क्यूटिकल्स को भी काट देते हैं. लेकिन क्यूटिकल्स नाखूनों की प्राकृतिक परतें होती हैं जो उन्हें प्रोटेक्ट करती हैं. इसलिए क्यूटिकल्स को काटने के बजाय उन्हें क्यूटिकल क्रीम, तेल और लोशन से मॉइस्चराइज़ करें.

3. नाखूनों का पानी भी पोछें (dry your nails)

नाखूनों को अधिक समय के लिए पानी के संपर्क में रहने से नाखून सड़ सकते हैं क्योंकि पानी के अत्यधिक संपर्क से नाखून की संरचना कमजोर हो सकती है। अगर आपको नाखूनों में लगातार फंगल इंफेक्शन की परेशानी रहती है, तो बर्तन धोने या अन्य गीले काम करते समय दस्ताने पहनने पर विचार करें। जितना हो सके पानी से बचेंजितना हो सके अपने नाखूनों को पानी से दूर रखें. आप नहाते समय या बर्तन धोते समय दस्तानों का प्रयोग कर सकते हैं. सुनिश्चित करें कि आपके नाखून पानी में ज्यादा समय न बिताएं, इससे नेल बड कमजोर हो सकता है.

4. स्वच्छता बनाए रखें ( Maintain Hygiene)

अपने नाखूनों को नियमित रूप से साफ करें और सुनिश्चित करें कि आपके सभी नाखून उपकरण समय-समय पर धोए और साफ किए जाते हैं। सुनिश्चित करें कि आपके नाखून बहुत लंबे समय बड़े ना रहें क्योंकि इससे नाखूनों के नीचे गंदगी जमा होना आसान हो जाता है। अपने नाखूनों पर प्राकृतिक कीटाणुनाशक लगाएं जिससे कि बैक्टीरिया दूर रहे और नाखूनों में इंफेक्शन न हो | बेस कोट लगाएं हमेशा अपने नाखूनों पर बेस कोट लगाएं जो उन्हें धूल, जमी हुई गंदगी, पर्यावरण प्रदूषण से बचाता है. बेस कोट नाखूनों को भी मजबूत करता है.

5. नाखून खाना बंद करें (Stop Biting Your Nails)

मुंह से नाखून काटने से बहुत नुकसान होता है। आपके नाखून खराब हो जाते हैं और आपकी लार के साथ संपर्क में आने से ये उन्हें कमजोर और भंगुर बनाते हैं। यह आपके क्यूटिकल्स को भी नुकसान पहुंचाता है। साथ ही, आपके मुंह में उंगलियां डालने से आपकी उंगलियों से गंदगी और कीटाणु आपके मुंह तक पहुंच जाते हैं।

6. नेल ब्रश से साफ करें (Clean With a Nail Brush)

कई महिलाओं को घर पर और मैनीक्योर के दौरान लंबे, नुकीले औजारों का उपयोग करने से नाखूम का बेस कमजोर हो जाता है। साथ ही इन लंबे नाखूनों में बैक्टीरिया या फंगल संक्रमण का डर भी बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में स्वस्थ नाखूनों के लिए पुराने जमाने के नेल ब्रश से धीरे-धीरे नाखूनों को स्क्रब करें।

<2>7. नेल मास्क का इस्तेमाल करें

घर पर बने मास्क अक्सर हमारी ब्यूटी से जुड़ी जरूरतों के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं, चाहे वह त्वचा के लिए हो या बालों के लिए. अगर आप नाखूनों को एक सही मास्क के साथ कवर करते हैं तो आप उन्हें डीप नरिश और मजबूती दे सकते हैं. आप अपने नाखूनों को मजबूत और स्वस्थ बनाने के लिए नींबू के साथ बेकिंग सोडा या अंडे और शहद को मिलाकर अपने नाखूनों पर लगा सकते हैं.

8. दस्तानों का प्रयोग करें

जैसे आप पैरों को फटने से बचाने के लिए सोते समय मोज़े पहनते हैं, वैसे ही आप रात को सोते समय पतले दस्तानों का प्रयोग कर सकते हैं. नाखूनों को तेल या क्रीम से मॉइस्चराइज करें और फिर अगले उन्हें दस्तानों में ढक दें. इससे आपके नाखून स्वस्थ होंगे.

9. मैनीक्योर और स्टाइलिंग से बचें

सर्दियों के दौरान जब आपके नाखून पहले से ही नाज़ुक होकर कमज़ोर पड़ जाते हैं तो मैनीक्योर के लिए हाथों को पानी में भिगोने से आमतौर पर वे आसानी से टूट जाते हैं. वहीं नेल पेंट लगाने से गैप आपके नाखूनों को सांस लेने और मौसम से होने वाले नुकसान से उबरने में मदद कर सकता है.